कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया है कि जिले के समस्त जनपद पंचायतों में दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड शिविर लगाकर बनाया जा रहा है। यह शिविर लखनपुर में 7 दिसंबर, उदयपुर में 8 दिसंबर, लुण्ड्रा 9 दिसंबर, बतौली 12 दिसंबर, मैनपाट 14 दिसंबर, सीतापुर 15 दिसंबर एवं अम्बिकापुर 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। समस्त जनपद पंचायत के सभाकक्ष में यह शिविर आयोजित की जाएगी। आयोजित शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजन उपस्थित हो कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अम्बिकापुर : दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु लगेगा शिविर
RELATED ARTICLES
