Friday, April 17, 2026
HomeUncategorized2 से 4 फरवरी तक रायपुर में होगा कांग्र्रेस का महाधिवेशन

2 से 4 फरवरी तक रायपुर में होगा कांग्र्रेस का महाधिवेशन

सोनिया, राहुल, प्रियंका, खडग़े सहित देशभर से कांग्रेसी आएंगे

रायपुर। कांग्रेस का महाधिवेशन अगले साल 2 से 4 फरवरी तक राजधानी रायपुर में होने जा रहा है। इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खडग़े सहित देशभर से कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। नई दिल्ली में रविवार को हुई कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल रायपुर में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक कांग्रेस का तीन दिवसीय महाविधवेशन होगा। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नये विचारों पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव भी 2023 में होने वाला है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा गठित स्टीयरिंग कमेटी की दिल्ली में आज पहली बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इसके अलावा राजस्थान के अशोक गहलोत, महासचिव के वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular