Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedगौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक जिले में 2...

गौरेला पेंड्रा मरवाही : समर्थन मूल्य पर अब तक जिले में 2 लाख 53 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से अब तक 2 लाख 53 हजार 610 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए है। धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मोटा धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपए और पतला धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। समर्थन मूल्य पर किसानों से विगत 1 एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हुआ है जो 31 जनवरी 2023 तक चलेगा।
जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 28 हजार 498.80 क्विंटल, लालपुर में 26 हजार 257.20 क्विंटल, मेढुका में 22 हजार 538 क्विंटल, पेंड्रा में 21 हजार 996.80 क्विंटल, लरकेनी में 18 हजार 52.80 क्विंटल, गौरेला में 17 हजार 502.40 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 15 हजार 298.40 क्विंटल, सिवनी में 13 हजार 634.40 क्विंटल, मरवाही में 13 हजार 538.40 क्विंटल, खोडरी में 13 हजार 70.40 क्विंटल, तरईगांव में 12 हजार 904.80 क्विंटल, देवरीकला में 11 हजार 836.40 क्विंटल, बंसीताल में 6 हजार 838.80 क्विंटल, तेंदुमूंडा 6 हजार 733.60 क्विंटल, परासी में 5 हजार 760 क्विंटल, कोडगार में 3 हजार 820.80 क्विंटल, बस्ती में 1 हजार 431.20 क्विंटल, भर्रीडांड में 1 हजार 356.80 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र जोगीसार में 840 क्विंटल धान खरीदी हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular