Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedजांजगीर-चांपा: आई.टी.आई. डभरा में 12 दिसम्बर को रोजगार पंजीयन शिविर का होगा...

जांजगीर-चांपा: आई.टी.आई. डभरा में 12 दिसम्बर को रोजगार पंजीयन शिविर का होगा आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर का आयोजन सोमवार 12 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे से 3.00 बजे तक किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिये सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति, निवास, आदि प्रमाण पत्रों के साथ एवं स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। शिविर में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक, आवेदिका अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं आधारकार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण ,पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular