Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedगौरेला पेंड्रा मरवाही: पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई के अगले क्रम में किया...

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई के अगले क्रम में किया गया राजमेरगढ़ इको पर्यटन क्षेत्र की सफाई

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के पर्यटन क्षेत्रों की साफ-सफाई और पर्यटकों की सुविधा में विस्तार के अगले क्रम में आज राजमेरगढ़ इको पर्यटन क्षेत्र की सफाई की गई। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत ठाढ़पथरा में स्थित राजमेरगढ़ पर्यटन स्थल की साफ-सफाई जिला प्रशासन के सहयोग से राजमेरगढ़ इको पर्यटन समिति द्वारा किया गया। पर्यटन स्थलों और धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास से जिले के बाहर से आने वाले पर्यटकों को सुरम्य वादियों में प्राकृतिक वातावरण की सुखद अनुभूति होगी, इसी उद्देश्य के साथ जिले के पर्यटन क्षेत्रों का साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही है।
बीते शनिवार को पर्यटन स्थल झोझा जलप्रपात की सफाई की गई थी। आज जनपद सीईओ गौरेला डॉ संजय शर्मा के नेतृत्व में राजमेरगढ पर्यटन क्षेत्र की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री हरिसिंह पोर्ते, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत ठाड़पथरा, चुक्तिपानी एवम राजमेरगढ के सरपंच, सचिव, इको पर्यटक समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और श्रमदान से 10 बोरी कचरा इकट्ठा कर निस्पादित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular