Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedरायपुर: मुख्यमंत्री ने आदिवासी किसान श्री राजेश सिदार के घर भोजन किया

रायपुर: मुख्यमंत्री ने आदिवासी किसान श्री राजेश सिदार के घर भोजन किया

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: ग्राम पिरदा,विधानसभा-बसना जिला महासमुंद

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: ग्राम पिरदा,विधानसभा-बसना जिला महासमुंद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान श्री राजेश सिदार के घर पहुंचकर भोजन किया। श्री सिदार के घर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों से भरपूर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।

 किसान श्री केदार के परिवार के सभी लोगों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री को किसान श्री सिदार के यहाँ कांसे की थाली में लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल का बड़ा एवं छत्तीसगढ़िया व्यंजन परोसा गया। इस दौरान गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं उनके साथ श्री राजेश सिदार ने भी भोजन किया।

यहां मुख्यमंत्री श्री बघेल को छोटी बच्ची ने भोजन परोसा इस पर मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उसे थैंक्यू कहा। भोजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान श्री केदार के परिवार के सभी लोगों से मुलाकात की और उन्हें उपहार भेंट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular