जिला न्यायालय परिसर धमतरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में
सहायक ग्रेड-03 और हिन्दी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 और हिन्दी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। लिखित परीक्षा के बाद चयन समिति द्वारा हस्ताक्षरित कौशल परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। यह सूची जिला न्यायालय धमतरी के सूचना पटल पर चस्पा की गई। साथ ही वेबसाईट https://districts.ecourt.gov.in/dhamtari पर भी सूची अपलोड की गई है।
अध्यक्ष, चयन समिति एवं एडीजे (एफ.टी.सी.) श्रीमती सुनीता टोप्पो से मिली जानकारी के मुताबिक कौशल परीक्षा का आयोजन 18 दिसम्बर को किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर धमतरी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टोनोग्राफर के लिए सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक और सहायक ग्रेड-03 के लिए दोपहर एक से दो बजे तक कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व उपस्थित होने कहा गया है। विलंब से उपस्थित होने पर परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। सहायक ग्रेड-03 के परीक्षार्थी लिखित परीक्षा के लिए आबंटित अनुक्रमांक को ही कौशल परीक्षा के अनुक्रमांक के रूप में लेंगे। हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के परीक्षार्थी अनुक्रमांक एवं पंजीयन क्रमांक का अवलोकन वेबसाईट पर कर सकते हैं।
