Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedबलौदाबाजार : त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 9 जनवरी को होगा...

बलौदाबाजार : त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 9 जनवरी को होगा मतदान

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन, उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे की जायेगी। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जायेगी। इसी ही दिन अर्थात 16 दिसम्बर को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन भी किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 24 दिसम्बर 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 9 जनवरी 2023 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच,जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular