जिले में हल्दी से पसौद मार्ग की स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत ही निर्माण कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में हल्दी से पसौद मार्ग निर्माण हेतु वर्ष 2021-22 के बजट में शामिल है। मार्ग के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन की राशि तैयार कर प्रमुख अभियंता के द्वारा प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत निर्माण कार्य कराया जाएगा। विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक मरम्मत किया जा रहा है, वर्तमान में यातायात सुगमता पूर्वक चल रहा है।
