Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : छह सिंचाई योजनाओं के लिए 28.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : छह सिंचाई योजनाओं के लिए 28.48 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के छह विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 28 करोड़ 48 लाख 46 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 1 हजार 434 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-वाड्रफनगर की सुखनईया नाला स्टपाडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 4 लाख 30 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-वाड्रफनगर की हरीगवां जलाशय योजना के जीर्णोद्धार निर्माण कार्य लिए 2 करोड़ 51 लाख 28 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-वाड्रफनगर की बड़ा रघुनाथनगर योजना का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 89 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 258 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड-कुसमी की केरापाट जलाशय योजना के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 83 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-शंकरगढ़ की पोंड़ी व्यपवर्तन योजना के निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 41 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 270 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-रामानुजगंज की गिरवानी व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार, नवीनीकरण एवं नहर विस्तार कार्य के लिए 9 करोड़ 43 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 506 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular