Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : खाद्य मंत्री श्री भगत ने 2.23 करोड़ रूपए के विभिन्न...

रायपुर : खाद्य मंत्री श्री भगत ने 2.23 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी के साथ निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने नगर पंचायत सीतापुर में 2 करोड़ 23 लाख 77 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें नगर पंचायत के 10 वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण, मंच, पुलिया एवं बीटी रोड शामिल हैं।
मंत्री श्री भगत ने जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उसमें सीतापुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में 44.59 लाख रुपये के 6 कार्य, वार्ड क्रमांक 3 में 14.89 लाख रूपये की लागत से मालीपारा से महात्मा गांधी स्कूल तक सीसी रोड़ निर्माण, वार्ड क्रमांक 4 में 49.54 लाख में 3 कार्य, वार्ड क्रमांक 6 में 20 लाख 22 लाख के 4 कार्य, वार्ड क्रमांक 7 में  17.91 लाख के 3 कार्य, वार्ड क्रमांक 10 में 37.76 लाख के 5 कार्य, वार्ड क्रमांक 13 में 13.9 लाख के 3 कार्य तथा वार्ड क्रमांक 15 में 24.96 लाख के दो कार्य शामिल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular