Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedरायपुर : आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 18.49 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 18.49 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 18 करोड़ 49 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से 847 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली के झांझ एनीकट कार्य के लिए 3 करोड़ 16 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 155 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाली के सिरली एनीकट कार्य के लिए 02 करोड़ 63 लाख 25 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड- पाली के सैली जलाशय की मुख्य नहर की पक्के संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 01 करोड़ 81 लाख 61 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 405 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-कटघोरा के झोंकानाला जलाष्य के स्लूस जीर्णोद्धार कार्य के लिए 62 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 182 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो परियोजना के बांगो बांध के अपस्ट्रीम में कांक्रीट कार्य के लिए 03 करोड़ 50 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के हसदेव बैराज गेट दर्री के सभी गेट स्टाप लाग एवं संबंधित रेग्यूलेटर गेटों तथा उसके हॉइस्टीग एरेंजमेंट के मरम्मत एवं पेटिंग कार्य के लिए 03 करोड़ 07 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो परियोजना के बांगो बंाध के निरीक्षण गैलरी में स्थापित 3 नग पेन स्टॉक फिलिंग वॉल्ब के रिपेरिंग/बदलने का कार्य तथा बटर फ्लाई वॉल लगाने कार्य के लिए 01 करोड़ 32 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-कोरबा के हसदेव बांयी तट नहर के आर.डी. क्रास रेग्यूलेटर पर गेट फिटिंग एवं लगाने कार्य के लिए 02 करोड़ 36 लाख 07 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular