Saturday, April 11, 2026
HomeUncategorizedबीजापुर : कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित अमल

बीजापुर : कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित अमल

ग्राम पंचायत पोटेनार के ग्रामीणों को अपने मूल पंचायत में मिलने लगा राशन

 

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने 30 दिसम्बर को भैरमगढ़ ब्लाक के निरीक्षण के दौरान जांगला स्थित राशन दुकानों का निरीक्षण किया निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत पोटेनार के ग्रामीणों को जांगला से राशन वितरण किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देश देते हुए पोटेनार में राशन दुकान खोलने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पोटेनार के ग्रामीण 10 किलोमीटर दूरी तय कर जांगला से राशन लेते थे। 450 से अधिक राशन कार्डधारी परिवार को अपने मूल पंचायत में अब राशन मिलने लगा है।
जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है, वहीं कलेक्टर श्री कटारा ने जिले के जितने भी दुकान मूल पंचायत में शिफ्ट हो सकते हैं उन्हें तत्काल उनके पंचायत में शिफ्ट करने के निर्देश दिए ताकि राशन लेने में ग्रामीणों को दिक्कत न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular