Sunday, April 5, 2026
HomeUncategorized*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी कुनाल तोमर गिरफ्तार*

*प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी कुनाल तोमर गिरफ्तार*

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 04.05.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत अग्रसेन चौक स्थित भैंसथान पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कुनाल तोमर निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में कुनाल तोमर से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी कुनाल तोमर को गिरफ्तार कर *कब्जे से कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 4,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 133/2023 धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी- कुनाल तोमर पिता प्रदीप तोमर उम्र 22 साल निवासी संतोषी मंदिर के पास बढ़ईपारा थाना आजाद चौक रायपुर।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular