पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के मॉनिटरिंग में वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया है गठन।
चोरी की जप्त दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी एवं विधानसभा में है अपराध पंजीबद्ध।
आरोपी के कब्जे से चोरी की 03 तथा घटना में प्रयुक्त 01 सहित कुल 04 दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।
चोरी की वाहनों की पहचान छिपाने हेतु कर देते थे नंबर प्लेट चेंज।
आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू है थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर।
आरोपी अभिषेक रायपुर के विरूद्ध डकैती, चोरी एवं वाहन चोरी के 15 से अधिक अपराध है पंजीबद्ध।
घटना में संलिप्त एक आरोपी है फरार जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक राय उर्फ जीतू, जो वाहन चोरी एवं चोरी के एक दर्जन से अधिक प्रकरणों में संलिप्त रहा है, लगातार दोपहिया वाहनों को बदल-बदलकर उपयोग कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा आरोपी की सतत पतासाजी की गई। इसी दौरान आरोपी को विधानसभा क्षेत्र में टीवीएस ड्रिम योगा मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एम आर 2024 के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया।
टीम द्वारा वाहन के संबंध में पूछताछ किए जाने तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर साक्ष्यों के अनुरूप कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल को उसने अपने भाई के साथ मिलकर थाना पंडरी क्षेत्र स्थित बालाजी अस्पताल की पार्किंग से चोरी किया था।
पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने भाई के साथ अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एनटी 7546 से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर दोपहिया वाहनों की रेकी करता था तथा विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से 02 अन्य दोपहिया वाहन भी चोरी किए थे। आरोपी चोरी की दोपहिया वाहनों की पहचान छिपाने हेतु वाहनों का नंबर प्लेट चेंज कर देते थे।
आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 03 दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 दोपहिया वाहन सहित कुल 04 वाहन कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध थाना खरोरा, विधानसभा सहित विभिन्न थानों में वाहन चोरी एवं चोरी के 15 से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी जिला दुर्ग के थाना अण्डा में दर्ज बैंक डकैती के एक प्रकरण में भी जेल निरुद्ध रह चुका है।
प्रकरण में आरोपी का भाई भी संलिप्त है, जो वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है तथा उसे शीघ्र गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी से जप्त दोपहिया वाहनों की सूची
टीवीएस ड्रिम योगा मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एम आर 2024 – थाना पंडरी अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस.।
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 पी एम 3312 – थाना विधानसभा अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस.।
एक्टिवा क्रमांक सी जी 16 सी बी 4013।
पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एन टी 7546 – घटना में प्रयुक्त।
गिरफ्तार आरोपी – अभिषेक राय उर्फ जीतू पिता विजय राय उम्र 26 वर्ष स्थायी निवासी ग्राम अमसेना जैतखंभ के पास थाना खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.)। हाल पता – हाऊसिंग बोर्ड कालोनी धनसुली थाना विधानसभा जिला रायपुर (छ.ग.)।
