Friday, September 18, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस से छत्तीसगढ़वासी त्रस्त, भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने जनता तैयार- अरुण...

कांग्रेस से छत्तीसगढ़वासी त्रस्त, भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने जनता तैयार- अरुण साव

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस को करार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ED की कार्रवाई पर कांग्रेस ने झूठ बोला है।

झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कारवाई कई महीनों से चल रही है। इस कार्रवाई के कारण कोयला घोटाले से लेकर शराब घोटाले का उजागर हुआ है।

वास्तविकता यही है कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को दोनों हाथ से लूटने का काम कर रही है। इनके खिलाफ ED की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर हो रही है।

वहीं शराब दुकानों में दो काउंटर है। ये आम लोगों को पता था जब आम लोगों को पता हो तो ED को भी पता चलेगा। जब ईडी को पता चलेगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।

*भाजपा की तैयारी से डरी कांग्रेस, पल-पल में बदल रहे बयान*

गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम भूपेश ने बयान दिया था, इस पर साव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जी पार्टी की बैठक लेने आते हैं।

राज्य के कांग्रेस सरकार जिस प्रकार से डरी हुई है। पल-पल कांग्रेस का बयान बदलते रहता है। कभी भी कुछ भी बयान दे देते हैं।

प्रदेश प्रभारियों के संबंध में साव ने कहा कि कांग्रेस डरी हुई है घबराई हुई है। जिसके कारण से बेतुके, तथ्यहीन और निरर्थक बातें करती है।

*अन्य समितियों की घोषणा शीघ्र*

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र समिति बना दी है अन्य समिति भी शीघ्र घोषित होने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विविध कार्यक्रम लगातार चला रही है। विधानसभा स्तर की बैठकें हो रही है।

अलग-अलग कार्यक्रम पार्टी ने बनाई है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार को हटाने की योजना की दृष्टि से लगातार बैठक में चल रही है।

पार्टी का लक्ष्य केवल एक है राज्य में जो कांग्रेस की अन्यायी, अत्याचारी,वादाखिलाफी और भ्रष्टाचारी सरकार है। जिसने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगने का काम काम किया है। उस सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता से मुक्ति दिलाना है, और छत्तीसगढ़ में एक बार फिर खुशहाली और विकास का कमल खिलाना है।

*संभाग स्तरीया मीडिया वर्कशॉप से आक्रमण होगा तेज*

प्रदेश अध्यक्ष साव पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पार्टी के कार्यक्रम पार्टी के योजना जनता के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने ये व्यवस्था बनाई है।
अभी संभाग स्तर पर हम अपने मीडिया प्रमुखों की कार्यशाला आयोजित कर रहे हैं।

बिलासपुर संभाग की कार्यशाला संपन्न हो गयी है। आज रायपुर संभाग की कार्यशाला है।
कार्यशाला के माध्यम हमारे मीडिया विभाग के जो कार्यकर्ता हैं काम करने वाले पदाधिकारी हैं।

वे ठीक प्रकार से मीडिया तक पार्टी के गतिविधियों की जानकारी पहुंचा सकें। बेशक स्थानीय मुद्दों को भी पार्टी के प्रवक्ता पार्टी के गतिविधियों के साथ पहुंचाने का काम करेंगे।

*कांग्रेस में तानाशाही, वन मैन शो*

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेंट को लेकर साव ने कहा कि कांग्रेस में तानाशाही चल रही है, वन मैन शो कांग्रेस में चल रहा है।

इस कारण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है नाराजगी है। जो कई बार प्रदर्शित भी हुआ है।

आज कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जनता के सवालों का जवाब नही दे पा रहे हैं क्योंकि इस कांग्रेस सरकार ने पौने पांच सालों में कोई कार्य नही किया है। सिवाए जनता को लूटने की।

कांग्रेस कह रही है कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर जी का अपमान BJP ने किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की अपमान की चिंता करे।

ननकीराम कंवर जी का स्वयं फोन आया था। मैंने उनसे पूछा, उन्होंने कहा कोरबा जाना था इसलिए वे चले गए। कांग्रेस बेबुनियाद बातें न करें।

*युवाओं को धोखा देने वाली क्या मौकै देगी*

कांग्रेस द्वारा विधानसभा में युवाओं को मौका देने के सवाल पर कहा कि जिस तरीके से पौने 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ अन्याय और अत्याचार किया है। PSC, व्यापमं का घोटाला विभिन्न पदों में भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने का काम हुआ है।

आज छत्तीसगढ़ का युवा कांग्रेस सरकार से नाराज है, आक्रोशित है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी युवाओं ने कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी के लोग कुछ भी कर लें इसका लाभ नही होगा। जनता ने इस भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular