Thursday, September 17, 2026
HomeUncategorizedबिहार बीजेपी ने किया संगठन का विस्तार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए...

बिहार बीजेपी ने किया संगठन का विस्तार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गये मनोज कुमार सिंह

बिहार BJP ने संगठन विस्तार करके मनोज कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मनोज कुमार सिंह को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि मनोज कुमार सिंह 2002 में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहें हैं। वे जिला प्रभारी भी रह चुके हैं।

 

मनोज कुमार सिंह RTI मंच के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता भी वे रह चुके हैं। वे झारखंड किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भी रह चुके हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें बड़ी जिन्मेदारी सौंपी है। उन्होंने मनोज कुमार सिंह को बीजेपी किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।

बता दें कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार बीजेपी ने संगठन का विस्तार किया है। बीजेपी ने अपनी नई टीम की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी ने 7 मोर्चा का गठन किया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने निर्देश पर भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

वही प्रोटोकॉल प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट, प्रांतीय संयोजक भी नियुक्त किये गये हैं। बिहार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है।

बीजेपी ने युवा, महिला, किसान, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक सहित 7 मोर्चा का गठन किया है।

इन 7 मोर्चों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति की गयी है। मनोज कुमार सिंह को बीजेपी किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

वही प्रोटोकॉल प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक भी बनाएं गये हैं। प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी को बनाया गया है।

वही मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा और दानिश इकबाल बने है। 5 लोगों को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

15 मीडिया प्रवक्ता और 15 मीडिया पैनलिस्ट बनाएं गये हैं। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के संयोजक और सह संयोजक भी नियुक्ति किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular