Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedकैट के द्वारा 24 सितम्बर को स्वस्थ व्यापारी - स्वस्थ व्यापार के...

कैट के द्वारा 24 सितम्बर को स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत निःशुल्क विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन – अमर पारवानी

कैट के द्वारा निःशुल्क विशाल स्वास्थ शिविर , स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के पोस्टर का विमोचन कर रायपुर के लगभग 100 से अधिक व्यापारी संगठनो को स्वास्थ शिविर में आंमत्रित किया जा रहा है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया

कि दिनांक 24.09.2022 को सुबह 11 बजे से कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय सी.- 1, ई.ए.सी. कॉलोनी, केनाल रोड, आक्सीजोन गार्डन के पास, कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी जी के द्वारा स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के पोस्टर का विमोचन किया गया।

कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उपरोक्त शिविर में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क जांच किया जायेगा।

जिसमे एम.डी मेडिसीन, हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, आदि रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स अपनी सेवांए देगें।

बीएमडी (हड्डी गुणवत्ता) यूरिक एसिड, ब्लड शुगर एव ंबी.पी. की जांच की जायेगी। तथा दवाइयों का वितरण भी किया जायेगा। कैट ने स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के पोस्टर का विमोचन कर रायपुर के 100 से अधिक व्यापारी संगठनो को स्वास्थ शिविर में आंमत्रित किया जा रहा है।

कैट के प्रदेश युवा ईकाई अध्यक्ष श्री अवनीत सिंह एवं प्रदेश महामंत्री श्री अमर धिगांनी ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होनें ने व्यापारी बन्धुओ से अपील है, कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले और, अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराकर स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

कैट द्वारा आयोजित स्वास्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के पोस्टर विमोचन के समय कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, भरत जैन, अवनीत सिंह, जयराम कुकरेजा, नरेश पाटनी, महेश खिलोसिया, महेन्द्र बागरोडिया, मोहन वर्ल्यानी, विक्रांत राठौर, दीपक विधानी, परविन्द्रर सिंह, अमित गुप्ता, समीर वैन्सीयानी, राकेश लालवानी, प्रकाश माखीजा, अमीत चौहान, मोनू सलूजा, जयदीप खनूजा, शैलेन्द्र शर्मा, हरसुख पटेल, सुशील लालवानी, नागेन्द्र तिवारी एवं रौनक पटेल, आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular