Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedकानून के रक्षक बने भक्षक: महिला थानों में बढ़ती प्रताड़ना और रिश्वतखोरी...

कानून के रक्षक बने भक्षक: महिला थानों में बढ़ती प्रताड़ना और रिश्वतखोरी की घटनाएं : पूनम पांडे

महिला थानों में प्रताड़ना और रिश्वतखोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को जहां न्याय मिलना चाहिए, वहीं उनके साथ अन्याय हो रहा है। महिला थानों में इंसाफ की गुहार लगाने वाली पीड़ित महिलाओं के साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

 

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम पांडेय ने इस गंभीर मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “महिला थानों में महिलाएं मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता। पहले से ही मानसिक रूप से परेशान महिलाएं, जब उम्मीद से थाने आती हैं, तो उनकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं होता। बहुत उम्मीद और भरोसे से जिस कानून व्यवस्था से पीड़ित महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, वहीं पर कानून के रक्षक भक्षक बनते नजर आ रहे हैं। यही हाल में ही एक घटना महिला थाना में देखने को मिली जो कि नई नहीं है।”

 

यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा जी को इस तरह के कानूनी मामलों को संज्ञान में लेकर तत्काल इस पर अंकुश लगाकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि महिलाओं को सही मायने में न्याय मिल सके और वे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular