Thursday, September 19, 2024
Home#Raj Chakra News khash khaberRaipur News : मनी प्लांट को चोरी करके लगाना शुभ नहीं, वास्तु...

Raipur News : मनी प्लांट को चोरी करके लगाना शुभ नहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार नर्सरी से खरीदकर लगाना सही तरीका

नई दिल्ली  इस पौधे को धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है। वैसे तो वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जो घर में खुशहाली लाने के साथ आर्थिक तंगी को भी दूर करने का काम करते हैं। उन्हीं में से एक मनी प्लांट का पौधा भी है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से हमेशा बरकत बनी रहती है। इसे लगाने को लेकर लोगों के मन में एक अलग ही धारणा बनी है कि इसे चोरी करके लगाना चाहिए, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसके कुछ नियम बताए गए हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।

जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि मनी प्लांट यानी धन का पौधा। मान्यता है कि यह धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है, लेकिन मनी प्लांट को लगाने को लेकर ज्यादातर लोगों में कुछ गलतफहमियां हैं, जैसे कि इसे चोरी करके लगाने से धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती है, लेकिन क्या ऐसा करना वाकई सही है? आइए जानते हैं मनी प्लांट चोरी करके लगाना सही या गलत है।

क्या चोरी करके मनी प्लांट लगाना सही है?
लोगों में ये धारणा है कि मनी प्लांट को चुराकर लगाना चाहिए। तभी इस पौधे का फायदा होता है, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है बल्कि ये आपको और परेशानी में डाल सकता है। दरअसल, वास्तु के मुताबिक चोरी किया हुआ मनी प्लांट शुभ फल नहीं देता है क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए कभी भी मनी प्लांट को चुराकर नहीं लगाना चाहिए।

क्या है मनी प्लांट लगाने का सही तरीका?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को घर में लगाने का सबसे सही तरीका नर्सरी से खरीदकर लगाना होता है। वास्तु के अनुसार खरीदा हुआ मनी प्लांट घर में लगाने से धन-दौलत और सुख-समृद्धि में इजाफा होता है।

Raj Chakra news se judne ke liye click Karen
https://chat.whatsapp.com/KrFLp9LRvhmA5us0XmoFof

Hamare YouTube se judne ke liye click Karen
https://youtube.com/@Rajchakranews-pg8pn?si=3XJthfDNAfPNM1pE

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular