Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedRaipur News : छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दो...

Raipur News : छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत दो आरोपियों को सट्टा पट्टी और नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया: थाना पुरानी बस्ती पुलिस की सफल कार्रवाई

अपराध क्रमांक 312/2024,313/2024 धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022

नाम आरोपी
01.राजा उर्फ़ भक्त राज घोष पिता स्वर्गीय जोधु गोपाल घोष उम्र 27 वर्ष निवासी जीएस सुपरमार्केट के सामने बंधवापारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़
02. अमर सिंह पिता सरदार जसवंत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बनवा पर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़

08 नग सट्टा पट्टी पर्ची 02, नग डॉट पेन एवं कुल नगदी रकम 3350 रुपए जब्त किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में जुआ,सट्टा जैसे अवैध कारोबारों पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से अंकों पर रुपए की हार जीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपियों को को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.07.2024 को मुखबिर से सूचना मिला की कुछ व्यक्ति पंकज गार्डन खो खो पारा में अंकों पर रुपए की हार जीत का दांव लगाकर सटटा पट्टी लिख रहा है की सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ गवाहों के लेकर मुखबिर के बताएं अनुसार घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 08 नग सट्टा पट्टी पर्ची,02 नग डाट पेन, व कुल नगदी 3350 रुपए जब्त किया आरोपियों के विरुद्ध क्रमशःअपराध क्रमांक 312/2024,313/2024 धारा 6, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 30.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular