Sunday, April 5, 2026
HomeRaj Chakar Newsहर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट : सांसद...

हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट : सांसद बृजमोहन

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 को प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक और सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस बजट को “स्वर्णिम बजट” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने वाला है।

सांसद बृजमोहन ने बजट में शामिल प्रमुख योजनाओं का विवरण दिया:

  • नगरीय निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान, जो राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शहरी विकास को गति देगा।
  • अमृत मिशन पेयजल योजना के लिए 744 करोड़ रुपये, जिससे प्रदेश में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
  • आवास योजना के तहत 875 करोड़ रुपये का आवंटन, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिलेगा।
  • 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, जो स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।
  • ऑर्गेनिक खेती और नैनो यूरिया को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों के हित में दूरगामी प्रभाव डालने वाली योजना।

उन्होंने यह भी बताया कि इस बजट में रायपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं:

  • रायपुर-दुर्ग मेट्रो सर्वे के लिए 5 करोड़ रुपये, जो राजधानी क्षेत्र में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगा।
  • नया रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट, जो प्रदेश के युवाओं को फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा।
  • सरोना, रायपुर में 100 बिस्तरों का अस्पताल, जो राजधानीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
  • नवा रायपुर में ई-बस सेवा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, साइंस सिटी, और पुस्तकालय के लिए बजटीय प्रावधान, जो शहर के समग्र विकास में सहायक होंगे।
  • 100 एकड़ में एडुसिटी और मेडिसिटी का निर्माण, जो प्रदेश में उच्च शिक्षा और उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।
  • Plug & Play Office Space के लिए 156 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे स्टार्टअप्स और व्यापारिक संगठनों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।

सांसद बृजमोहन ने इस ऐतिहासिक बजट की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला है। रायपुर को मिली सौगातें शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। यह बजट प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाएगा।”

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई दिशा में ले जाएगा और हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular