रायपुर। पुलिस ने किंगडम ऐप और I4U777 प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग ₹3,00,000 कीमती का सट्टा सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 12 अप्रैल को साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना खम्हारडीह क्षेत्र, राजीव नगर क्रिस्टल आर्केड स्थित शिवा टेलीकॉम में कुछ व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
-
जय मोटवानी, पिता रमेश मोटवानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर-4, देवेंद्र नगर, रायपुर।
-
गौतम मदनानी, पिता निर्मल मदनानी, उम्र 38 वर्ष, निवासी महावीर नगर, मयूर पार्क, रायपुर।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे किंगडम ऐप और I4U777 वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित कर रहे थे।
जब्त सामग्री में शामिल हैं:
-
03 मोबाइल फ़ोन
-
08 मोबाइल स्क्रीनशॉट्स (सट्टा से संबंधित)
-
01 सट्टा-पट्टी कॉपी
-
01 पेन
-
कुल ज़ब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत – ₹3,00,000/-
इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 84/25, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
टीम की प्रमुख भूमिका
-
निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्रभारी – एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट
-
निरीक्षक मनोज साहू, थाना प्रभारी – खम्हारडीह
-
टीम सदस्य – सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्थी, पुष्पराज परिहार, आर. केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्रिय
-
खम्हारडीह से प्र.आर. देवेन्द्र ध्रुव
