Monday, April 21, 2025
HomeRaipur policeरायपुर में कुत्ता खरीदने के लिए मां की हत्या, 200 रुपए न...

रायपुर में कुत्ता खरीदने के लिए मां की हत्या, 200 रुपए न देने पर बेटे ने हथौड़े से किया हमला

रायपुर में एक सनकी बेटे ने कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) खरीदने के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। बेटे ने मां से 200 रुपए मांगे। जब उसने मना किया तो उसने हथौड़े से उस पर हमला कर दिया।

इस हमले में मां की मौत हो गई। जब आरोपी की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उस पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर की है।

उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई रिक्शा चलाता है। उसने घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से 200 रुपए मांगे।

बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन (70) ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात से आरोपी भड़क गया। उसने पास ही पड़े हथौड़ी से मां के सिर पर तीन से चार बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। हथौड़ी सिर में लगते ही बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई।

घर भर खून फैला, पत्नी पर भी हमला

बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। वारदात से बिस्तर खून से सन गया। इसके अलावा घर की फर्श पर भी पूरी तरह खून फैल गया। हमले के बाद जब बुजुर्ग महिला चीखने लगी तो आरोपी की पत्नी रामेश्वरी देवांगन कमरे के भीतर आई। आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 साल के बेटे ने पड़ोसियों को बताया

आरोपी प्रदीप देवांगन के 3 बच्चें है। जिसमें एक 15 साल का लड़का, एक 13 साल की लड़की और एक 8 साल का लड़का है। वारदात के दौरान बड़े बेटे ने आस पड़ोस के लोगों को जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की लाश और पत्नी जख्मी हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

800 में जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था

पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए जमा कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया।

इस मामले को लेकर ASP लखन पटले ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस टीम आरोपी की खोजबीन में जुटी है। आरोपी की पत्नी की हालत सामान्य है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular