Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां अब 25 अप्रैल से, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां अब 25 अप्रैल से, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 1 मई से घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे 25 अप्रैल 2025 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक रहेगा। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और गर्म हवाओं (लू) से उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए लागू होगा, जबकि शिक्षकों के लिए पूर्व में जारी नियम यथावत रहेंगे।

राज्य शासन द्वारा यह आदेश समस्त जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु भेज दिया गया है। गर्मी की मार झेल रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यह निर्णय राहत भरा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular