
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष देशभर से 1009 उम्मीदवारों को सफलता मिली है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 प्रतिभाशाली युवा भी शामिल हैं। इनकी उपलब्धियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही रायपुर की पूर्वा अग्रवाल की, जिन्होंने ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। पूर्वा ने दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई की और सिंगापुर में इंटर्नशिप के दौरान एक इकोनॉमिक्स एनालिस्ट के रूप में कार्य किया। इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की थी, ताकि समाज में बदलाव ला सकें।
छत्तीसगढ़ से सफल अन्य अभ्यर्थी इस प्रकार हैं:
-
अर्पण चोपड़ा, मुंगेली – 313वीं रैंक
-
मानसी जैन, जगदलपुर – 444वीं रैंक
-
केशव गर्ग, अंबिकापुर – 496वीं रैंक
-
सच्ची जायसवाल, अंबिकापुर – 654वीं रैंक
इस प्रकार इस वर्ष प्रदेश से 3 बेटियों और 2 बेटों ने UPSC परीक्षा में सफलता पाकर राज्य को गौरवान्वित किया है।
टॉप 10 ऑल इंडिया रैंक धारकों में शामिल हैं:
-
शक्ति दुबे
-
हर्षिता गोयल
-
डोंगरे अर्चित पराग
-
शाह मार्गी चिराग
-
आकाश गर्ग
-
कोमल पुनिया
-
आयुषी बंसल
-
राज कृष्ण झा
-
आदित्य विक्रम अग्रवाल
-
मयंक त्रिपाठी
इस वर्ष 180 उम्मीदवारों का चयन IAS, 55 का IFS, 147 का IPS, 605 का केंद्रीय ग्रुप-A सेवाओं, और 142 का ग्रुप-B सेवाओं में हुआ है।
छत्तीसगढ़ में युवाओं की इस सफलता को लेकर पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है। ये युवा अब आने वाले वर्षों में देश और समाज की सेवा में अहम भूमिका निभाएंगे।