रायपुर। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) में नौकरी लगाने का झांसा देकर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विजय कुमार यादव उर्फ विवेक कुमार यादव और उसका साथी एनोस दास है।
पुलिस के अनुसार आरोपी विजय कुमार खुद को पीडब्ल्यूडी का एसडीओ बताकर लोगों को झांसे में लेता था। उसने अपनी कार पर पीडब्ल्यूडी छत्तीसगढ़ शासन का लोगो भी लगवाया था ताकि लोग उसे अधिकारी समझें। आरोपी ने पोड़ी ब्लॉक के एक स्कूल का निरीक्षण कर वहां सब इंजीनियर के खाली पदों का हवाला देते हुए प्रार्थी हीरालाल राजवाड़े से नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में ऐंठ लिए।
ठगी के बाद आरोपी ने अपने साथी एनोस दास के माध्यम से प्रार्थी को एक फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी सौंपा। जब पीड़ित को संदेह हुआ, तब उसने 12 अप्रैल 2025 को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर धारा 318(4), 336(3), 340(1), 340(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने तत्परता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी विवरण:
-
विजय कुमार यादव उर्फ विवेक यादव – उम्र 39 वर्ष, मूल निवासी महेन्द्रगढ़, फिलहाल निवासी दलदल सिवनी, थाना पंडरी मोवा, रायपुर।
-
एनोस दास – उम्र 52 वर्ष, निवासी विनोबा भावे नगर, इंद्रावती कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
इस कार्यवाही में थाना सिविल लाइन के उनि. पियुष बघेल, आरक्षक दीपक सेन, महेंद्र वर्मा, सुनील चंदेल, एवं रघुवीर ठाकुर की अहम भूमिका रही।
