Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीजकैट ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी सहित शहीदों को...

कैट ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के व्यापारी सहित शहीदों को दी श्रद्धांजलि अमर पारवानी

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के व्यापारी दिनेश मीरानिया सहित 28 निर्दोष पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, महामंत्री सुरिन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अमर पारवानी एवं जितेन्द्र दोशी ने श्रद्धांजलि सभा में कहा:

“22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला न सिर्फ निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या है, बल्कि यह भारत की आतंकरोधी नीति के प्रति एक गंभीर चुनौती भी है। रायपुर के हमारे व्यापारी साथी दिनेश मीरानिया जी की मृत्यु ने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ व्यापारी समाज को शोक में डुबो दिया है। यह हमला संपूर्ण मानवता के खिलाफ है, और हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार और हमारी सेना इन आतंकियों को बख्शेगी नहीं।”

उन्होंने कहा कि यह घटना भारत के हर नागरिक को झकझोरने वाली है, और हर भारतीय के हृदय में गहरा दुख और रोष है। व्यापारी समाज भारत सरकार के साथ खड़ा है और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर कार्रवाई की मांग करता है।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, भरत जैन, अजय अग्रवाल, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राकेश ओचवानी, सुभाष अग्रवाल, कैलाश खेमानी, पवन वाधवा, राम मंधान, कन्हैया गुप्ता, मोतीलाल सचदेव, महेन्द्र बागरोडिया, नरेश पाटनी, जयराम कुकरेजा, दिनेश पटेल, राकेश अग्रवाल, दीपक कुकरेजा, नागेन्द्र तिवारी, मोहन वर्ल्यानी, शंकर बजाज, टी. श्रीनिवास रेड्डी, प्रशांत गुप्ता, राजेश बिहानी, नरेश माखीजा, दर्शन निहाल, गोविंद निहाल, नरेन्द्र हरचंदानी, परविंदर सिंह, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, दीपक विधानी, भरत भूषण गुप्ता, बी.एस. परिहार, अमित गुप्ता, सुयश गुप्ता, भास्कर साहू, जयेश पटेल, जवाहरलाल थौरानी, अमरीक सिंह, सुषील लालवानी, शैलेन्द्र शुक्ला, अजय हबलानी, अविनाश माखीजा, हिमांशु वर्मा, गुरमीत सिंह, अमर परचानी, आनंद परचानी, योगेश भानुशाली, मुकेश झा, खोखन कुण्डु सहित कई पदाधिकारीगण।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular