Tuesday, April 7, 2026
Homeरायपुरआतंकी हमले पर मराठा समाज रायपुर ने आक्रोश व्यक्त कर शहीदों को...

आतंकी हमले पर मराठा समाज रायपुर ने आक्रोश व्यक्त कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की गई, उस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आज मराठा समाज रायपुर ने जयस्तंभ चौक, रायपुर में एकत्र होकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर 28 शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनमें रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया भी शामिल थे।

मराठा समाज रायपुर के अध्यक्ष लोकेश पवार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस आतंकी कृत्य की तीव्र निंदा की और कहा कि:

“यह कायराना हरकत देश की अखंडता पर हमला है। केंद्र सरकार और भारतीय सेना को इस बार ऐसा जवाब देना चाहिए कि कोई आतंकी दोबारा भारत की तरफ देखने की हिम्मत न करे। अब समय आ गया है ‘आर या पार’ की लड़ाई का। आज हम अलग-अलग जाति, पंथ और भाषा से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन सबसे पहले हम भारतीय हैं, और अपने देशवासियों के साथ पूरी एकता के साथ खड़े हैं।”

श्रद्धांजलि सभा में शामिल प्रमुख सदस्य:

  • लोकेश पवार – अध्यक्ष

  • नागराजू कापसे – संरक्षक

  • शरद फरताड़े – सचिव

  • सुमीत ढिगे, संतोष महाडीक – उपाध्यक्ष

  • नीरज इंग्ले – युवा समाज संरक्षक

  • प्रभात डूकरे, महेन्द्र कांगले, अंतू इंदुरकर, हेमंत मोहिते

  • गणेशा जाधव, संजू शिंदे, हिमांशु इंग्ले, रितिक राव

  • पंकज जाधव, ब्रवीन सोलंके, विनम्र फरताड़े, गोल्डी शिंदे

  • एवं अन्य समाजजन

मराठा समाज रायपुर ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस जघन्य हमले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और आतंकवाद के विरुद्ध एक निर्णायक कदम उठाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular