Monday, April 6, 2026
HomeRaipur policeरायपुर : परिवार पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक चाकू...

रायपुर : परिवार पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार, एक चाकू बरामद

रायपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौली माता मंदिर के पास एक महिला और उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शीतल तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 08 मई 2025, दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच भुवन, पंकज और उनके अन्य साथी जबरन उनके घर में घुसे और उनके बड़े बेटे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।

थाना कोतवाली में इस घटना पर अपराध क्रमांक 77/2025 के तहत धारा 109(2), 3(5), 333, 238, 111 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और दोनों आरोपियों भुवन हरपाल (24 वर्ष) एवं पंकज कोहड़े (28 वर्ष) को अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

फिलहाल इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा सतत प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular