Monday, April 6, 2026
Homeदेशछत्तीसगढ़ हाई अलर्ट पर : ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े तनाव के...

छत्तीसगढ़ हाई अलर्ट पर : ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी

रायपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सुरक्षा, परिवहन, साइबर और आपदा प्रबंधन जैसे मोर्चों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रदेश में केंद्र के हर निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।”

महत्वपूर्ण तैयारियां और निर्देश:

  • स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। दवाइयों, उपकरणों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

  • पुलिस विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। किसी भी पुलिस अधिकारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है।

  • एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों को रायपुर एयरपोर्ट पर तीन घंटे पहले पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • साइबर सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। संभावित साइबर हमलों से निपटने के लिए निगरानी और सिस्टम अपडेट को प्राथमिकता दी जा रही है।

  • राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी हर स्तर पर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और उसकी नापाक कोशिशों को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें चौकस हैं। छत्तीसगढ़ भले ही सीमावर्ती राज्य न हो, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से हर संभावित खतरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री सहित पूरा प्रशासनिक अमला लगातार निर्देश दे रहा है कि जनता भी सतर्क रहे और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular