रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी प्रणाली में अगली पीढ़ी के सुधार की घोषणा का स्वागत किया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, तथा प्रदेश कोषाध्यक्षश्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त बयान में इस निर्णय को व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए “गेम-चेंजर” बताया।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों के युक्तिकरण और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं पर कर में कटौती की घोषणा से आम नागरिकों पर कर भार में कमी आएगी, खपत को प्रोत्साहन मिलेगा और त्योहारी सीज़न से पहले अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे व्यापारियों, एमएसएमई और खुदरा क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
अमर पारवानी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का यह साहसिक और दूरदर्शी कदम ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगा। जीएसटी प्रणाली को सरल बनाकर अनुपालन का बोझ घटाया जा सकेगा। यह भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है।
उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी का यह साहसिक और दूरदर्शी कदम ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगा। जीएसटी प्रणाली को सरल बनाकर अनुपालन का बोझ घटाया जा सकेगा। यह भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है।का व्यापारी समुदाय इस ऐतिहासिक निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सरकार को हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
