रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 9 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी उपस्थित रहेंगे।
कैट प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह और कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस समारोह में कैट, युवा कैट, महिला विंग, ट्रांसपोर्ट एवं उद्योग विंग के पदाधिकारी, सदस्य और विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।
ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति और प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से आजादी के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।
कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर ने सभी व्यापारिक संगठनों, सदस्यों और नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन में सहभागिता करें और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के इस पर्व को मिलकर उत्साह से मनाएं।
