Sunday, April 5, 2026
Homeरायपुररायपुर में भव्य दही-हांडी उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई...

रायपुर में भव्य दही-हांडी उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर एक बार फिर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य दही-हांडी उत्सव के लिए तैयार है। यह आयोजन सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में 17 अगस्त 2025, रविवार को शाम 4 बजे से आयोजित होगा।

आयोजन के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्री व भाजपा नेता तथा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य आकर्षण – संगीत, भक्ति और परंपरा का संगम

  • इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन अपनी सुरीली प्रस्तुति से समां बांधेंगे।

  • विश्व प्रसिद्ध भजन गायिका गीता बेन रबारी अपने भजनों से भक्तिरस घोलेंगी।

  • छत्तीसगढ़ की राष्ट्रपति सम्मानित लोकगायिका पूनम-दिव्या तिवारी भी मंच पर रहेंगी।

  • ओडिशा के कलाकारों की “घंटा बाजा” प्रस्तुति और ग्रीस लगे खंभे पर चढ़ाई प्रतियोगिता विशेष आकर्षण होंगे।

11 लाख की इनामी राशि – देशभर से आ रही गोविंदा टोलियां

  • विजेता टोली को मिलेगा ₹11,00,000 का नगद पुरस्कार।

  • 50 लोगों की टोली को ₹11,000 और 100 लोगों की टोली को ₹21,000 सांत्वना राशि।

  • अब तक 25 से अधिक स्थानीय टोलियों सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड की नामी टोलियां हिस्सा ले रही हैं।

  • महिला गोविंदा टोलियों की भागीदारी भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

इतिहास रचता आयोजन – 2010 से 2025 तक का गौरवशाली सफर

संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया हमने यह यात्रा 2010 में एक छोटे से मैदान से शुरू की थी। अब यह आयोजन छत्तीसगढ़ का ही नहीं, देशभर में प्रसिद्ध सबसे बड़ा दही-हांडी उत्सव बन चुका है। यह प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और कृष्ण भक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

  • हजारों दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था।

  • पुलिस बल, प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस की तैनाती।

  • आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित टोली की होगी

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा इस प्रकार के आयोजन छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। यह आयोजन प्रदेश के लिए गौरवशाली अवसर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular