Sunday, April 5, 2026
HomeRaipur policeअंतर्राज्यीय लुटेरों का भंडाफोड़, 15 लाख की लूटपाट में शामिल 5 आरोपी...

अंतर्राज्यीय लुटेरों का भंडाफोड़, 15 लाख की लूटपाट में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित समता कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लाखों की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस बड़ी कामयाबी में अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल की शाम इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केटिंग का कार्य करने वाले महावीर शर्मा, जब अपने एक्टिवा वाहन में लाखों रुपये से भरा बैग लेकर घर लौट रहे थे, तभी 3 अज्ञात युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके सिर पर ईंट से वार कर रुपयों से भरा बैग और वाहन लूट कर फरार हो गए।

जांच में सामने आया कि इस लूट की साजिश रायपुर निवासी भवानी शंकर ने रची थी, जो पीड़ित को अच्छी तरह जानता था। उसने अम्बिकापुर निवासी रवि शर्मा और भवानी शंकर उर्फ लालजी के साथ मिलकर योजना बनाई और इसके लिए राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ निवासी योगेश से संपर्क कर गिरोह के तीन सदस्यों को रायपुर भेजा। इन तीनों—राकेश भार्गव उर्फ कालू, गुनानंद प्रजापति, और रामलाल ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बरामद किया:

  • ₹15,00,000/- नगद

  • 01 दोपहिया वाहन

  • 06 मोबाइल फोन
    कुल मशरूका मूल्य: ₹17 लाख से अधिक

गिरफ्तार आरोपी:

  1. भवानी शंकर सारस्वत (मुख्य योजनाकर्ता) – रायपुर निवासी

  2. भवानी शंकर उर्फ लालजी – अम्बिकापुर निवासी

  3. रवि शर्मा – अम्बिकापुर निवासी

  4. गुनानंद प्रजापति – श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान

  5. राकेश भार्गव उर्फ कालू – श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान

पुलिस ने धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी योगेश और रामलाल फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular