रायपुर। पीएम केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, रायपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में 100% सफलता हासिल की है। यह परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि रायपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी सम्मानजनक उपलब्धि है।
कक्षा 12वीं के संकायवार टॉपर:
कला संकाय
-
प्रथम: ज्ञानवी कोरे – 94.2%
-
द्वितीय: पलक सोनकर – 91.6%
-
तृतीय: अविका सिंह – 88.6%
विज्ञान संकाय
-
प्रथम: शुभम पात्रे – 90.6%
-
द्वितीय: छवि पाटिल – 90.4%
-
तृतीय: हर्ष साहू – 89.2%
वाणिज्य संकाय
-
प्रथम: रुचिका वर्मा – 93.4%
-
द्वितीय: रिशिका साहू – 89.2%
-
तृतीय: अर्णव कश्यप – 86.4%
कक्षा 10वीं के टॉपर:
-
चंचल भारती एवं अनस अहमद – 93.6% (संयुक्त रूप से प्रथम)
-
रचित नायक – 92% (द्वितीय)
-
सुष्मिता पात्रे – 91.4% (तृतीय)
100 में 100 अंक प्राप्त करने वाले छात्र:
कक्षा 12वीं:
-
संस्कृति शुक्ल – फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
-
हर्ष साहू – कंप्यूटर साइंस
कक्षा 10वीं:
-
सेमोन सांगसूरतन – संस्कृत
-
अनस अहमद – गणित
विद्यालय के प्राचार्य सुजित सक्सेना, उप-प्राचार्या सुनीता खिरबत, तथा समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की मार्गदर्शना और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।
