Thursday, September 17, 2026
Homeरायपुरसंविधान बचाओ रैली को लेकर रायपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

संविधान बचाओ रैली को लेकर रायपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। जांजगीर-चांपा में होने वाली संविधान बचाओ रैली एवं आमसभा को लेकर आज रायपुर स्थित गांधी मैदान कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की रणनीति, भागीदारी और जनसंपर्क को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा,”यह रैली छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ होगी। आज जब संविधान पर बार-बार प्रहार हो रहे हैं, तब हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह उठ खड़ा हो और संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करे।”

उन्होंने दोहराया कि इस रैली का नारा “खतरे में संविधान, जागो हिंदुस्तान” हर गली-मोहल्ले में गूंजेगा और सत्ता पक्ष को यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि भारत का संविधान कोई राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है।

 रायपुर से प्रस्थान 9 बजे गांधी मैदान से

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कल सुबह 9 बजे रायपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और आम नागरिक गांधी मैदान कांग्रेस भवन से जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। रैली में ज़्यादा से ज़्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर से लोगों को लामबंद किया जा रहा है।

उपस्थित प्रमुख नेता:

आज की बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे

  • पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

  • पंकज शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर

  • देव साहू, दिनेश ठाकुर, अनिल रायचूराराजू सोनी, पुष्पराज वैद, प्रवीण चंद्राकर, माधव साहू,

  • साथ ही सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारीगण

 जन-संकल्प का आह्वान

उपाध्याय ने कहा कि आज का समय सिर्फ़ आलोचना करने का नहीं बल्कि संगठित होकर संविधान की रक्षा करने का है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग के नागरिकों से अपील की कि वे 19 मई को जांजगीर की रैली में अधिकतम संख्या में शामिल होकर यह दिखाएं कि भारत जाग रहा है।”जब संविधान बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा, और तभी भारत बचेगा।” विकास उपाध्याय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular