Sunday, March 8, 2026
Homeरायपुरमाँ खारुन को स्वच्छ बनाने निकले रायपुरवासी पर्यावरण प्रेमियों ने मिलाया हाथ

माँ खारुन को स्वच्छ बनाने निकले रायपुरवासी पर्यावरण प्रेमियों ने मिलाया हाथ

रायपुर। माँ खारुन नदी की स्वच्छता और संरक्षण हेतु आज महादेव घाट, रायपुर में एक बृहद सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का आयोजन माँ खारुन गंगा महाआरती परिवार, ग्रीन आर्मी, नो टियर फाउंडेशन, एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी संगठनों के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नदी तट पर फैले प्लास्टिक, घरेलू कचरे और अन्य प्रदूषक तत्वों को हटाया गया, जिससे घाट की सुंदरता पुनः निखरी और स्वच्छता का स्पष्ट संदेश समाज तक पहुँचा।

समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि अब यह अभियान हर रविवार को नियमित रूप से चलाया जाएगा, ताकि खारुन नदी को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि,“हमारा संकल्प केवल खारुन नदी तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व की समस्त नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का हमारा उद्देश्य है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक पहल है, जो आम नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।”

इस स्वच्छता अभियान में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपने हाथों से घाट की सफाई कर एक मिसाल कायम की और यह दिखाया कि जनभागीदारी से हर परिवर्तन संभव है।

अभियान के अंत में समिति की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रत्येक रविवार को इस पवित्र कार्य में भाग लें और स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित रायपुर के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular