रायपुर। रायपुर जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाहियों से कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी सचिव मुकेश बंसल एवं आबकारी आयुक्त सह प्रबंध निदेशक सीएसएमसीएल श्यामलाल धावड़े के निर्देशानुसार और उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अलग-अलग मामलों में कुल 46.86 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त की है और 3 आरोपियों को जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.एन. तिवारी, टेकबहादुर कुर्रे, और आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख, नीलम स्वर्णकार एवं मेधा मिश्रा शामिल रहे।
दर्ज प्रकरणों का विवरण:
रामभरोसे सोनवानी
-
पता: ग्राम घोंट
-
जब्त शराब: 145 पाव देशी मसाला मदिरा
-
कुल मात्रा: 26.1 बल्क लीटर
-
धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
पंकज धीवर
-
पता: छतौना, थाना आरंग
-
जब्त शराब: 47 पाव देशी मसाला मदिरा
-
कुल मात्रा: 8.46 बल्क लीटर
-
धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
जितेन्द्र तारक
-
पता: सिवनी
-
जब्त शराब: 37 पाव देशी मसाला मदिरा
-
कुल मात्रा: 6.660 बल्क लीटर
-
संपत्ति: मोटरसाइकिल (हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस) भी जब्त
-
धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
दया राम धीवर
-
पता: छतौना, थाना आरंग
-
जब्त शराब: 18 पाव देशी मसाला मदिरा
-
कुल मात्रा: 3.24 बल्क लीटर
-
धारा: 34(1)(ख) आबकारी एक्ट
अजय साहू
-
पता: वार्ड क्रमांक 7, श्याम बाजार, थाना आरंग
-
जब्त शराब: 13 पाव देशी मसाला मदिरा
-
कुल मात्रा: 2.34 बल्क लीटर
-
धारा: 34(1)(ख) आबकारी एक्ट
तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
आबकारी विभाग की अपील:
जनता से अपील की गई है कि अवैध शराब व्यापार की सूचना नजदीकी थाना या आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें। ऐसे अपराधों के खिलाफ विभाग की कार्यवाही भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।
