Sunday, March 8, 2026
Homeरायपुरमराठा समाज रायपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क 'आर्टशाला समर कैंप 2025' का भव्य...

मराठा समाज रायपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क ‘आर्टशाला समर कैंप 2025’ का भव्य समापन, 96 प्रतिभागियों ने रचा इतिहास

रायपुर। छत्रपति संभाजी महाराज की जन्म जयंती (मराठा युवा दिवस) के पावन अवसर पर मराठा समाज रायपुर द्वारा आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क समर कैंप “आर्टशाला 2025” का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मराठा बोर्डिंग, बूढ़ापारा में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मराठा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण घाटगे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र डुकरे एवं युवा जनपद सदस्य इंद्रजीत महाडिक के करकमलों से प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 शिविर की प्रमुख विशेषताएं:

  • निःशुल्क प्रशिक्षण: ड्राइंग, पेंटिंग, लिपन आर्ट, कोल्ड कुकिंग, मेहंदी, डांस, शिष्टाचार एवं संस्कार

  • प्रशिक्षिकाएं: ज्योति पवार, प्रीति फरताड़े, अपर्णा चौहान

  • स्मृति चिन्ह प्रदान: महासचिव विनोद मांढरे एवं सचिव शरद फरताड़े द्वारा प्रशिक्षिकाओं को

  • प्रयोग सामग्री: सभी आवश्यक सामग्रियां मराठा समाज द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं

 विशेष उपलब्धि:

96 बच्चों ने एक साथ भाग लेकर शिविर को सफल बनाया और रचा इतिहास।
यह शिविर समर वेकेशन के समय का सदुपयोग करने और बच्चों को मोबाइल से दूर सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की सराहनीय पहल रही। अभिभावकों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की।

 कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति:

  • मराठा मित्र मंडल रायपुर: अध्यक्ष लोकेश पवार, कोषाध्यक्ष हेमराव सिरगिरे

  • प्रदेश पदाधिकारीगण: महेन्द्र जाधव, अतुल चौहान, जे एन कदम

  • मराठा युवा समाज के संरक्षक: राहुल डुकरे, नीरज इंग्ले

  • महासचिव: मनीष भोंसले

  • सक्रिय सदस्य: सौरभ बाकरे, शिशिर सुरोशे, हर्ष चव्हाण, गणेश जाधव, संजू राव, ऋतिक राव, महेंद्र कांगले, रविकांत शिंदे, अभिजीत जाचक, विनम्र फरताड़े, हेमंत मोहिते, ब्रवीन सोलंके, मारुति राव, हर्षद अढ़ाऊ, विनायक ढिगे

  • महिला प्रतिनिधित्व: प्रियंका घाटगे, हर्षा डुकरे, हेमा ढिगे

 आयोजकों की प्रतिक्रिया:

“यह शिविर केवल एक प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक रचनात्मक कदम था। हम भविष्य में और भी अधिक ऐसे आयोजनों की योजना बनाएंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular