रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने रायपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर, सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल्स के जरिए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार अभियान पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस की छवि धूमिल करने, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और सामाजिक शांति को भंग करने की मंशा से चलाया जा रहा है।
“इंडिक्स ऑनलाइन” यूट्यूब चैनल पर गंभीर आरोप
विकास उपाध्याय ने दावा किया कि “https://youtu.be/akqqZSh0F6k?si=09fMWgsAIVyhcqfV” लिंक के माध्यम से इंडिक्स ऑनलाइन चैनल पर झूठे, भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सामग्री हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत फैलाने और कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुँचाने की नीयत से प्रसारित की जा रही है।
“FIR नहीं हुई तो न्यायालय का रुख करेंगे” – उपाध्याय
विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन इन मामलों में तुरंत कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज नहीं करता, तो कांग्रेसजन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार संबंधी फॉरवर्ड मैसेज करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस की आपत्ति के मुख्य बिंदु:
-
कांग्रेस के खिलाफ झूठी, तथ्यहीन और भ्रामक जानकारी का प्रचार-प्रसार।
-
धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर हमला और समाज में विभाजनकारी एजेंडे को बढ़ावा।
-
सोशल मीडिया और यूट्यूब प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल।
-
भाजपा शासित सरकार पर इस दुष्प्रचार को संरक्षण देने का आरोप।
शिकायत में साथ मौजूद रहे ये प्रमुख नेता:
-
कमलाकांत शुक्ला
-
प्रकाश जगत
-
दिनेश ठाकुर
-
दिलीप चौहान
-
नरेश गड़पाल
-
बंशी कन्नौजे
-
कुंदन सिन्हा
-
दिलीप गुप्ता
-
अभिषेक ठाकुर
-
शांतनू झा
-
और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता
विकास उपाध्याय का बयान
“भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सम्मान को ठेस पहुँचाने और समाज को गुमराह करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस हमेशा धर्मनिरपेक्षता की पक्षधर रही है। सोशल मीडिया के जरिए ऐसी दुष्प्रचार सामग्री फैलाना अपराध है, जिस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।”
