Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर : 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' पर संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य...

रायपुर : ‘एक राष्ट्र – एक चुनाव’ पर संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी, सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 मई को शाम 4:00 बजे रायपुर के वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स में आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम, जो कृषि, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

व्यापारियों और उद्योगपतियों को आमंत्रण

कैट के पदाधिकारियों – अमर पारवानी (राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन), जितेन्द्र दोशी (प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन), परमानंद जैन (प्रदेश अध्यक्ष), सुरिंदर सिंह (महामंत्री), और अजय अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) ने बताया कि यह संगोष्ठी व्यापारिक और औद्योगिक जगत को “एक राष्ट्र – एक चुनाव” जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर जागरूक करने और समर्थन जुटाने का मंच प्रदान करेगी।

कैट और युवा कैट के प्रमुख पदाधिकारी – भरत जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नरेश पाटनी, विजय जैन, भगवान दास अग्रवाल, सतीश श्रीवास्तव, लोकेश साहू, राजेन्द्र खटवानी, नागेन्द्र तिवारी, विक्रांत राठौर, बी.एस. परिहार और प्रकाश माखीजा – भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कैट की अपील:

कैट ने प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर होने वाले संवाद में शामिल होकर “एक राष्ट्र – एक चुनाव” के विचार को समर्थन दें और इसे राष्ट्रीय एकता व लोकतांत्रिक सशक्तिकरण की दिशा में एक आवश्यक कदम मानें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular