
महासमुंद छत्तीसगढ़। किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक और विभागीय अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को उन्नत तकनीक, आधुनिक किस्मों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को इस अभियान को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, उप संचालक कृषि एफआर कश्यप, आईजीकेवी के वैज्ञानिक और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों को दी जाएगी ये जानकारी:
-
खरीफ फसलों की उन्नत किस्में और खेती की वैज्ञानिक विधियाँ
-
मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग
-
प्राकृतिक खेती और कृषि में ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन
-
धान की सीधी बुवाई (DSR) और सोयाबीन मशीनीकरण की तकनीक
-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड सहित योजनाओं की जानकारी
कैसे होगा अभियान का संचालन?
-
जिले में तीन टीमों का गठन किया गया है
-
प्रत्येक टीम प्रतिदिन 7–8 पंचायतों में शिविर लगाएगी
-
वैज्ञानिकों का 1500+ किसानों से प्रतिदिन सीधा संवाद होगा
-
ग्राम पंचायतों में मुनादी करवा कर जागरूकता बढ़ाई जाएगी
नवाचारों को मिलेगा मंच
अभियान के दौरान वैज्ञानिक किसानों से नवाचारों पर फीडबैक भी लेंगे, जिससे अनुसंधान को और अधिक स्थानीय ज़रूरतों के अनुरूप दिशा मिल सके। अभियान के माध्यम से वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा, जिससे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर टेक-ड्रिवन एग्रीकल्चर की ओर कदम बढ़ेंगे।
