Sunday, April 5, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन,...

रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन, 2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में राज्य का भविष्यवादी विकास मॉडल प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने बस्तर को अब संघर्ष नहीं, बल्कि संभावनाओं का केंद्र बताते हुए “आत्मनिर्भर बस्तर विजन” की नींव रखी और 75 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था का रोडमैप पेश किया।

3T मॉडल और ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन’

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब “3T मॉडल” यानी Technology, Transparency और Transformation के जरिये आगे बढ़ रहा है। इस मॉडल पर आधारित ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लॉन्च किया गया है, जिसके तहत राज्य की वर्तमान 6 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • प्रति व्यक्ति आय में 10 गुना वृद्धि का अनुमान

  • 13 प्रमुख क्षेत्रों (शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आईटी, पर्यटन आदि) पर विशेष ध्यान

  • 10 विशिष्ट मिशन शुरू किए गए हैं

बस्तर: संघर्ष से समृद्धि की ओर

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के नए स्वरूप को उजागर करते हुए कहा,”अब बस्तर के युवा जंगल में लकड़ी नहीं, लैपटॉप और मशीनें चला रहे हैं।”

  • 32 ब्लॉकों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर

  • सेमीकंडक्टर यूनिट और AI डेटा सेंटर की स्थापना

  • नक्सलमुक्त बस्तर का लक्ष्य मार्च 2026 तक

  • धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र की बेस्ट टूरिज्म विलेज सूची में स्थान

औद्योगिक और भौगोलिक विकास की नई ऊँचाई

  • रेल नेटवर्क: 1100 किमी से बढ़कर 2200 किमी (2030 तक)

  • राष्ट्रीय राजमार्ग: 21,000 करोड़ का निवेश

  • कार्गो एयर सुविधा: रायपुर से शुरू

  • लिथियम ब्लॉक की पहली नीलामी – ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा

  • स्टील उत्पादन: 28 MTPA से बढ़ाकर 45 MTPA का लक्ष्य

  • बिजली उत्पादन: भारत में शीर्ष स्थान पर लाने की तैयारी

नीति और प्रशासन में क्रांतिकारी सुधार

  • 350 से अधिक नीतिगत सुधार

  • जमीन पंजीयन अब 500 रुपये में घर बैठे

  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलेज खोलने पर प्रोत्साहन

  • “HHH मॉडल” (Hospitality, Housing, Handicraft) के तहत महिला सशक्तिकरण

छत्तीसगढ़ की नीति आयोग में 2047 विजन की प्रमुख बातें

क्षेत्र विवरण
ऊर्जा और खनिज संपदा कोयला, लोहा, लिथियम से भारत की औद्योगिक रीढ़
कृषि और वनोपज ग्रामीण और आदिवासी आजीविका का सशक्त माध्यम
आदिवासी अधिकार भूमि अधिकार प्रक्रिया सरल, सम्मानजनक जीवन
पर्यटन HHH मॉडल से रोजगार और संस्कृति को बढ़ावा
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तकनीक आधारित पारदर्शी प्रशासन
न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन मोदी विजन का प्रभावी क्रियान्वयन
इन्फ्रास्ट्रक्चर रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक निवेश
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular