Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsभारत बनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : कैट ने बताया...

भारत बनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : कैट ने बताया पीएम मोदी के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि

रायपुर। देश की आर्थिक प्रगति को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज एक बयान जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि भारत का चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कैट ने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, आर्थिक नीतियों और डिजिटल क्रांति का प्रत्यक्ष परिणाम बताया है।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह और कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएलआई योजना जैसे अभियान न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं, बल्कि दुनियाभर में भारत की विश्वसनीयता और भूमिका को भी सुदृढ़ कर रहे हैं।

व्यवसायों को मिले नए अवसर

अमर पारवानी ने कहा:”यह उपलब्धि छोटे व्यापारियों के लिए बड़े उद्यमी बनने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री की नीतियों ने वित्तीय अनुशासन, उद्यमिता और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।”

उन्होंने कहा कि अब भारत वैश्विक आर्थिक दिशा तय करने वाला देश बन रहा है और इस स्थिति का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा रोजगार, निवेश, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण सभी क्षेत्रों में।

भारत की वैश्विक स्थिति में सुधार

कैट ने कहा कि भारत की नई वैश्विक स्थिति से न केवल FDI (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) में इज़ाफा होगा, बल्कि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे युवा पीढ़ी को रोजगार और नवाचार के अधिक अवसर मिलेंगे।

अवसरों से भरी आगे की राह

पारवानी ने कहा कि भारत अब AI, फिनटेक, अंतरिक्ष विज्ञान और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक मजबूत अर्थव्यवस्था देश को स्मार्ट सिटी, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास में निवेश के लिए भी सक्षम बनाएगी।

हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण

कैट के नेताओं ने कहा कि यह उपलब्धि हर नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का कारण है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और आर्थिक सोच ने भारत को अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में एक स्थिर और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular