Tuesday, April 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी पहुँचकर शहीदों को दी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी पहुँचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने शनिवार को झीरम घाटी पहुंचकर 25 मई 2013 को नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं और सुरक्षा बलों के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

12 साल पहले का रक्तरंजित इतिहास

ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को दरभा क्षेत्र स्थित झीरम घाटी में माओवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और जवानों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। यह हमला नक्सलवाद की विभीषिका का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

 प्रदेश अध्यक्ष का संदेश

किरण देव ने कहा कि “झीरम हमले में जिन्होंने बलिदान दिया, वे बस्तर और छत्तीसगढ़ की आत्मा में बसते हैं। हम उन्हें भूल नहीं सकते। बस्तर में अब डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई हो रही है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च 2026 तक बस्तर को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निरंतर प्रयासरत हैं। बस्तर में शांति, विकास और समृद्धि की बहाली के लिए तेज़ी से कार्य हो रहा है।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेताओं में शामिल थे:

  • महापौर संजय पांडे

  • भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे

  • पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप

  • निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन

  • विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, योगेन्द्र पांडे

  • दरभा मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम

  • संतोष बघेल, अनंतराम कश्यप, पूरन कश्यप, फूलसिंह सेठिया

  • सरपंच विघ्नेश्वर बाकड़े, धमेंद्र ठाकुर, दौलत श्रीवास्तव

  • मनीराम, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव

  • गोविंद ईनाणी, नरेन्द्र पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular