रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक होटल में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि उन्हें दूर-दूर से देखा जा सकता था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षात्मक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
