
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए और प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब कच्चे मकान में न रहे और छत्तीसगढ़ सरकार इस संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने 110 पक्के मकानों की चाबियाँ हितग्राहियों को सौंपीं, और कहा कि प्रदेश में अब तक 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शेष पात्र परिवारों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा।
विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
3.5 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
ग्राम भैंसा और आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने लगभग ₹3.5 करोड़ की लागत वाले विभिन्न कार्यों की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं:
-
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण: ₹75 लाख
-
हाई स्कूल भवन निर्माण: ₹75 लाख
-
पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार: ₹55 लाख
-
हायर सेकेंडरी स्कूल भवन: ₹50 लाख
-
अहाता एवं शेड निर्माण: ₹20 लाख
-
ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार: ₹42 लाख
-
हायर सेकेंडरी स्कूल में 3 अतिरिक्त कक्ष: ₹24 लाख
-
भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की भी घोषणा की गई।
जन संवाद और योजनाओं का फीडबैक
साय ने समाधान शिविर में आमजन से संवाद किया और योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानी। ग्रामवासी चंदन ने ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत मिलने वाली सहायता के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और बताया कि वह इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा और पारिवारिक जरूरतों में कर रही हैं।
