आज शहीद राजीव पांडे की शहादत दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित शहीद राजीव पांडे मार्ग पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन धरना देकर विरोध दर्ज कराया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने किया।
धरने का मुख्य मुद्दा शहीद राजीव पांडे जी की स्मारक को लेकर उठाया गया, जिसे लेकर कांग्रेसजनों ने गहरी नाराजगी जताई। विकास उपाध्याय ने कहा कि “शहीदों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ एक स्मारक नहीं, हमारे देश के लिए बलिदान देने वालों का सम्मान है।”
धरने के दौरान शहीद कौशल यादव और शहीद राजीव पांडे अमर रहे के नारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि शहीद स्मारक को तत्काल सम्मानपूर्वक पूर्ण कराया जाए और शहीदों की स्मृति में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
