Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsचेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विक्रम सिंह देव...

चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विक्रम सिंह देव ने जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश थोरानी द्वारा गठित कार्यकारिणी में विक्रम सिंह देव को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस जिम्मेदारी को पाकर सिंह देव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति आभार जताया है।

विक्रम सिंह देव ने कहा”मुझे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर जो विश्वास अध्यक्ष सतीश थोरानी जी ने मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं। साथ ही, मैं पूर्व कार्यकाल के नेतृत्वकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी कृतज्ञ हूं, जिनके बिना यह संभव नहीं होता।”

उन्होंने आगे कहा “मैं थोरानी जी को यह आश्वस्त करता हूं कि जिस निष्ठा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका निर्वहन मैं पूरी ईमानदारी, समर्पण और कर्मठता के साथ करूंगा। चेम्बर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर हम एकजुटता के साथ व्यापारी हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular